Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और पावर कट ने लोगों को किया परेशान

Ranchi: लोकल फॉल्ट ने बिजली वितरण सिस्टम को बेदम कर दिया है. शहर में थोड़ी-थोड़ी देर पर पावर कट हो रही है. एक तो रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ऊपर से पावर कट. लोगों की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं. फुल लोड बिजली के दावे के बाद भी लोगों को गर्मी में निर्बाध बिजली नहीं मिल रही. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-lease-deed-registration-charge-should-be-made-parallel-to-other-states-chamber/">रांचीः

लीज डीड रजिस्ट्रेशन चार्ज को अन्य राज्यों की अपेक्षा समानांतर किया जाए- चैंबर

मंगलवार को पावर कट जारी रहा

मंगलवार को ज्यादातर इलाकों में ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने की समस्या आयी. लोकल फॉल्ट के कारण सामलौंग भुइयां टोली में करीब तीन घंटे सुबह में बिजली गुल रही. अरगोड़ा क्षेत्र में सुबह और शाम में बाधित बिजली आपूर्ति की शिकायत उपभोक्ताओं ने दर्ज करायी. नया टोली और बहु बाजार में लोकल फॉल्ट और ब्रिज निर्माण के कारण क्रमवार एक घंटे मोहल्लों की बिजली बंद रही. जबकि अन्य इलाकों में बीच-बीच में बिजली के आने जाने का सिलसिला जारी रहा. मोरहाबादी में भी एक घंटे बिजली नहीं रही. इसके अलावा शहीद चौक इलाके में तीन घंटे बिजली काटे जाने की सूचना मिली. चुटिया कतारी बगान की पूर्व की भांति निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी. यहां शाम में बिजली की आंख मिचौनी की शिकायत आई. इसे भी पढ़ें-सांसद">https://lagatar.in/mp-jayant-sinha-said-make-a-disaster-management-plan-so-that-power-supply-is-not-disrupted-in-future-including-3-news/">सांसद

जयंत सिन्हा ने कहा- आपदा प्रबंधन योजना बनाएं ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति न हो बाधित समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही