Search

 
 
 

रांची: भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत, चैम्बर ने बांटा ORS

रांची में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मंगलावार को ट्रैफिक जवानों के बीच ORS का वितरण किया. इस मौके पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह विशेष रूप से शामिल हुए.
 

Ranchi: रांची में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मंगलावार को ट्रैफिक जवानों के बीच ORS का वितरण किया. इस मौके पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह विशेष रूप से शामिल हुए. 


वितरण कार्यक्रम के दौरान चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक एसपी के साथ बैठक कर शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लेकर चर्चा की और जाम की समस्या से निपटने के उपायों पर विमर्श किया. जिसमें सुझाव दिया गया कि स्कूली बसों का संचालन 15 मिनट के अंतराल पर किया जाए, जिससे ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित किया जा सके.

 

इसके अलावा एक को-ऑर्डिनेशन कमिटी के गठन का प्रस्ताव भी रखा गया. कमेटी में रांची नगर निगम, ट्रैफिक विभाग, पीडब्ल्यूडी एवं झारखंड चैंबर सहित अन्य संबंधित संस्थाओं को शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया. कमेटी के नियमित बैठकों के जरिए यातायात व्यवस्था में सुधार लाने की उम्मीद जताई गई. साथ ही शहर की ट्रैफिक लाइट्स का व्यापक ऑडिट कराने का सुझाव भी दिया गया.

 

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने चैम्बर द्वारा किए गए इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए बैठक में दिए गए सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. वहीं चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवान कठिन परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, ऐसे में उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि ओआरएस वितरण इसी दिशा में एक छोटा प्रयास है.

 

उन्होंने यह भी कहा कि रांची में यातायात समस्या के समाधान के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है. संयुक्त प्रयासों से शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलने और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई गई.

 

इस प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार तथा कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल शामिल रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही