Search

 
 
 

पलामूः चाय पीने के दौरान हुए विवाद में मारपीट, दुकानदार समेत दो घायल

मेदिनीनगर के बेलवाटिका मोहल्ले में मंगलवार की शाम चाय दुकान पर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. इसमें दुकानदार समेत दो लोग घायल हो गए. घायलों में बेलवाटिका निवासी विनोद राम का पुत्र साहिल कुमार (30 वर्ष) और कांदू मोहल्ला निवासी सुनील राम का पुत्र राजन कुमार (25 वर्ष) हैं.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बेलवाटिका मोहल्ले में मंगलवार की शाम चाय दुकान पर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. इसमें दुकानदार समेत दो लोग घायल हो गए. घायलों में बेलवाटिका निवासी विनोद राम का पुत्र साहिल कुमार (30 वर्ष) और कांदू मोहल्ला निवासी सुनील राम का पुत्र राजन कुमार (25 वर्ष) हैं. दोनों का इलाज MMCH में चल रहा है.

 

मिली जानकारी के अनुसार राजन कुमार चाय पीने के लिए बेलवाटिका चौक स्थित साहिल कुमार की दुकान पर गया था. चाय पीने को लेकर उसका अमित व कार्तिक कुमार नामक युवकों से विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने राजन और दुकानदार साहिल कुमार के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए.

 

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं घायलों का MMCH में इलाज कराया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही