Search

 
 
 

रांची में दिनभर छाए रहे बादल, शाम में हुई बारिश, बढ़ी कनकनी

 
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे. वहीं शाम होते ही झमाझम बारिश हुई. कुछ देर की बारिश ने कनकनी बढ़ा दी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तर-पश्चिमी तथा मध्य भागों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना थी. वहीं शनिवार को भी राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है. इसे पढ़ें- सरकार">https://lagatar.in/government-alert-pds-ration-may-be-distributed-from-monday/">सरकार

अलर्टः सोमवार से बंट सकता पीडीएस का राशन
[caption id="attachment_828777" align="aligncenter" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/webform7-7.jpg"

alt="" width="720" height="540" /> रांची में हुई बारिश के बाद की तस्वीर[/caption] वहीं राज्य में सुबह में कोहरा रहेगा और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. वहीं राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री गोड्डा में दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-two-miscreants-arrested-for-bombing-and-extortion-in-the-name-of-cobra-gang/">रांचीः

कोबरा गैंग के नाम पर बमबाजी और रंगदारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
राजधानी रांची में उच्चतम तापमान 24.4 न्यूनतम तापमान 13.6, जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 26.6 न्यूनतम तापमान 14.4 और डाल्टनगंज में उच्चतम तापमान 23.6 व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 जनवरी को उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जतायी है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही