Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः कोबरा गैंग के नाम पर बमबाजी और रंगदारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: कोबरा गैंग के नाम पर तीन कारोबारियों से एक एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी. वहीं पुंदाग इलाके में मोहन कुमार शर्मा नामक जमीन कारोबारी के घर पर बमबाजी की गई थी. घटना में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को पीसी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस मामले में हेमंत कुमार सिंह उर्फ मंटू और पंकज उरांव को गिरफ्तार किया गया है. इसे पढ़ें- जहां">https://lagatar.in/where-there-are-bjp-governments-the-investigating-agencies-are-not-seeing-any-flaws-supriyo/">जहां

बीजेपी की सरकारें वहां जांच एजेंसियों को नहीं दिख रही खामी- सुप्रियो

जमीन को लेकर दिया गया घटना को अंजाम

आरोपी हेमंत कुमार सिंह ने स्वीकार किया कि उसने अपने चाचा सुनील सिंह की मिलीभगत से घटना को अंजाम दिया. चाचा सुनील सिंह का मोहन शर्मा, हीरालाल और राजेश महतो के साथ जमीन का कारोबार मिराल (नगडी) में था. जिसमें सुनील सिंह द्वारा पैसे को लेकर राजेश महतो और हीरालाल साहु पर दवाब बनाया जा रहा था, और मोहन शर्मा के साथ एक जमीन को लेकर दोनों तरफ से कोर्ट केस हुआ था. जिसमें सुनील सिंह को लाभ नहीं मिलने के कारण वह मोहन शर्मा को मरवाकर उस जमीन को लेना चाह रहा था. सुनील सिंह द्वारा फर्जी सिम 9523**9506 से कोबरा गैंग के नाम से व्हॉटसऐप बनाकर जमीन कारोबारी मोहन शर्मा, हीरालाल साहु राजेश महतो को धमकी देकर फिरौती की मांग की गई थी. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-05-jan-2024-jharkhand-news-updates-2/">शाम

की न्यूज डायरी।।05 JAN।।हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं-सुप्रियो।।अब स्कूली बच्चों को मिलेगा मडुआ लड्डू।।धोनी को दोस्त ने लगाया चूना।।बिहारःमनीष कश्यप को मिला बीजेपी का साथ।।बंगालः रेड मारने गई ED की टीम पर हमला।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही