Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : भू-अर्जन मामलों की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को भू-अर्जन मामलों की समीक्षा बैठक की. इसमें हटिया - लोधमा बाई-पास रेलवे लाइन परियोजना, गुमला -पलमा परियोजना (NH-23), NH-33 रांची- रड़गांव सेक्शन परियोजना, NH-33 रांची - रड़गांव सेक्शन परियोजना, कांटाटोली, सिरमटोली फलाई ओवर निर्माण परियोजना, रांची रेलवे स्टेशन दूसरा पहुंच पथ परियोजना, भारत माला परियोजना (ओरमांझी गोला सेक्सन), अरगोड़ा-कटहल मोड़ सड़क चौड़ीकरण परियोजना और बिरसा मुंडा हवाई अड्डा विस्तारीकरण परियोजना की समीक्षा की गई. सभी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए गए.

2 करोड़ रुपये का भुगतान करने के निर्देश

हटिया लोधमा बाई-पास रेलवे लाइन परियोजना के अंतर्गत कुदलौंग मौजा का प्राक्कलन पुनः तैयार करते हुए 3 दिनों के अंदर विभाग को भेजने हेतु जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया. रांची -रड़गांव सेक्शन परियोजना की समीक्षा करते हुए इस परियोजना के अंतर्गत हेदलहातु टोल प्लाजा में यथा संभव भुगतान की जाने वाली 2 करोड़ रुपये का भुगतान करने हेतु जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया. अरगोड़ा-कटहल मोड़ सड़क चौड़ीकरण परियोजना में कुल-108 आवेदनों का त्वरित जांच प्रतिवेदन जिला भू-अर्जन कार्यालय रांची को भेजने के लिए सम्बंधित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया. बिरसा मुंडा हवाई अड्डा विस्तारीकरण परियोजना की समीक्षा करते हुए इसमें जिन रैयतों का मुआवजा भुगतान लंबित है, उनका भुगतान करने और अगली बैठक में परियोजना के सहायक और अमीन को शामिल के लिए निर्देश दिया.

बैठक में मौजूद थे

बैठक में अपर समाहर्ता रांची राजेश कुमार बरवार, भूमि सुधार उप समाहर्ता रांची, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुनील चंद्र, परियोजना निदेशक NHAI गुमला राजीव रंजन, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग रांची इसराइल मंसूरी, अंचल अधिकारी, नगड़ी, ओरमांझी, बेड़ो, इटकी, उप मुख्य अभियंता (निर्माण) दक्षिण पूर्व रेलवे, कानूनगो जिला भू-अर्जन कार्यालय रांची सुधांशु पाठक एवं सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-government-told-the-high-court-till-now-action-has-been-taken-against-64-crusher-operators/">झारखंड

सरकार ने हाईकोर्ट को बताया, अबतक 64 क्रशर संचालकों पर हुई कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही