Search

 
 
 

रांची : कृषि मंत्री से मिले राजद नेता, किया आग्रह

 
Ranchi : प्रदेश राजद ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण माफ करने के फैसले का स्वागत किया है. प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव व महासचिव कैलाश यादव के नेतृत्व में राजद नेताओं ने कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से उनके धुर्वा स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात कर बधाई दी. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, डेयरी और मछलीपालन करनेवालों की सब्सिडी के संबंध में बातचीत की. कृषि मंत्री को बताया गया कि फसल से पूर्व सही समय पर किसानों को खाद-बीज का वितरण किया जाना चाहिए, ताकि समय से रोपनी का काम पूर्ण हो जाए. किसानों को हर हाल में समय पर खाद-बीच उपलब्ध कराने को कहा गया. इसे भी पढ़ें -जाम">https://lagatar.in/criminals-attacked-police-station-officer-arvind-singh-who-came-to-clear-the-jam-case-registered/">जाम

हटाने पहुंचे थानेदार अरविंद सिंह पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

किसानों के दो लाख तक ऋण माफी की सराहना की

इस बारे में प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि पूर्व में सरकार द्वारा महज 50 हजार रु ऋण माफी की योजना थी. लेकिन जब दीपिका पांडेय सिंह ने कृषि मंत्री का पदभार संभाला, तो उन्होंने पहला फैसला राज्य के किसानों का दो लाख रु तक ऋण माफी का लिया था. उनके इस फैसले से लगभग 4.75 लाख किसानों को लाभ मिलेगा. कृषि मंत्री ने निश्चित तौर पर ऐतिहासिक काम किया है. यादव ने कहा कि कृषि मंत्री को बताया गया कि फसल से पूर्व सही समय पर किसानों को खाद-बीज का वितरण किया जाना चाहिए, ताकि समय से रोपनी का काम पूर्ण हो जाए. पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आश्वस्त किया कि निश्चित रूप से ऐसा ही होगा और अब शिकायत का मौका नहीं मिलेगा.प्रतिनिधिमंडल में रामकुमार यादव, शब्बर फातमी, चंद्रशेखर भगत, महादेव ठाकुर, उमेश निषाद भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें -कई">https://lagatar.in/maoist-naxalite-sitaram-rajwar-alias-raman-ji-accused-in-several-cases-and-carrying-a-reward-of-rs-10-lakh-has-been-arrested/">कई

कांडों में आरोपी 10 लाख का इनामी माओवादी नक्सली सीताराम रजवार उर्फ रमन जी हुसैनाबाद से अरेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही