Search

 
 
 

Ranchi : RKDF यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण

Ranchi : विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के स्कूल ऑफ कॉमर्स एवं मैनेजमेंट द्वारा पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण कराया गया. "क्लासरूम से इंडस्ट्री तक, ज्ञान से अनुभव तक" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं और प्रोफेशनल कार्यसंस्कृति का व्यावहारिक अनुभव मिला.
 
  • उत्पादन प्रक्रिया और इंडस्ट्री वर्क कल्चर को समझा

Ranchi : विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची के स्कूल ऑफ कॉमर्स एवं मैनेजमेंट द्वारा पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण कराया गया. "क्लासरूम से इंडस्ट्री तक, ज्ञान से अनुभव तक" थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं और प्रोफेशनल कार्यसंस्कृति का व्यावहारिक अनुभव मिला.


भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बिस्किट निर्माण की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया. उन्होंने कच्चे माल की गुणवत्ता जांच, स्वचालित उत्पादन प्रणाली, आधुनिक बेकिंग तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, वेयरहाउसिंग, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और वितरण व्यवस्था को करीब से देखा. फैक्ट्री के विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी सफल ब्रांड की पहचान गुणवत्ता, अनुशासन, नवाचार, तकनीकी दक्षता और ग्राहकों के विश्वास से बनती है.


पार्ले-जी प्लांट के निदेशक जगन्नाथ झा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योगों को ऐसे युवा प्रोफेशनल्स की आवश्यकता है, जिनके पास मजबूत शैक्षणिक आधार के साथ व्यावहारिक समझ, समस्या समाधान की क्षमता और सकारात्मक कार्य दृष्टिकोण हो. उन्होंने छात्रों से नई तकनीकों के साथ स्वयं को लगातार अपडेट रखने की अपील की.


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख अंकित प्रकाश, स्कूल ऑफ कॉमर्स एवं मैनेजमेंट की प्रमुख पूजा गुप्ता, डॉ. रंजीत कुमार, स्मिता सिन्हा, अनिमा एवं स्मृति सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योगों में उपलब्ध करियर अवसरों और प्रोफेशनल अपेक्षाओं की जानकारी भी दी.


विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. चटर्जी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप अनुभवात्मक शिक्षा (एक्सपीरिएंशियल लर्निंग) समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को केवल डिग्री नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल, नवाचार और नेतृत्व क्षमता से युक्त सक्षम प्रोफेशनल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं, कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पाण्डेय ने कहा कि उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय नियमित रूप से इंटर्नशिप, इंडस्ट्री विजिट, लाइव प्रोजेक्ट, विशेषज्ञ व्याख्यान और प्लेसमेंट गतिविधियों का आयोजन कर रहा है.


ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख अंकित प्रकाश ने कहा कि "Learning Beyond Classrooms, Experience Beyond Books" विश्वविद्यालय की शैक्षणिक कार्यप्रणाली का आधार है और भविष्य में भी विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के साथ ऐसे शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाएंगे.


विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अपने शैक्षणिक जीवन का प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए कहा कि इससे उन्हें पुस्तकों में पढ़े गए प्रबंधन सिद्धांतों और वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं के बीच संबंध को समझने का अवसर मिला, जिससे उद्योग जगत में करियर बनाने के प्रति उनका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही