Search

रांचीः NHM की योजनाओं के लिए 2373.34 करोड़ रुपये की अनुशंसा

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2373.34 करोड़ रुपए की अनुशंसा की गई है. विभिन्न योजनाओं को राज्य, जिला एवं ब्लॅाक स्तर पर क्रियान्वयन के लिए कार्य के अनुसार राशि एवं कार्य का ब्यौरा जिला को राज्य से भेजा जाता है. वर्ष 23-24 में जिला स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कुल 160129.66 लाख राशि भेजी गई. जिला संसाधन आवरण पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला के दौरान अभियान निदेशक डॉ भुवनेश प्रताप ने कहा कि सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मी एक सूत्र में बंधकर काम करें. निष्ठा से काम करते हुए समय सीमा के अंदर काम को पूरा करें. एनएचएम के योजनाओं का लाभ जनता को मिले इसके लिए सभी सिविल सर्जन जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी करेंगे. विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम की प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय पर करें. इसे पढ़ें- मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-under-pms-leadership-countrys-prestige-increased-in-the-world-modi-is-roaring-in-us-parliament-mp/">मुसाबनी

: पीएम के नेतृत्व में देश का मान विश्व में बढ़ा, अमेरिका के संसद में दहाड़ रहे हैं मोदी – सांसद
[caption id="attachment_678024" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/5555-2.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> राज्यस्तरीय कार्यशाला में शामिल एनएचएम कर्मी[/caption]

टीम भावना के साथ काम करें

निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सिविल सर्जन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मिलकर टीम की तरह काम करें.

ये रहे मौजूद

कार्यशाला में उत्तरी छोटानागपुर एवं दक्षिणी छोटानागपुर के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डीआरसीएचओ, डीपीएम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ कुल 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस अवसर पर राज्य स्तर से कोषांग प्रभारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, परामर्शी एवं समन्वयक ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें- झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-34-agriculture-officers-transferred-many-given-additional-charge/">झारखंडः

34 कृषि अफसरों का तबादला, कईयों को अतिरिक्त प्रभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp