Search

 
 
 

Ranchi : 2.55 लाख पेंशनधारियों के खाते में दो माह के 51.10 करोड़ रुपये ट्रांसफर

Ranchi : जिला प्रशासन ने उन लाभुकों को सलाह दी है, जिनके खाते में अक्टूबर और नवंबर की राशि नहीं पहुंची है. पेंशनधारी को अपने संबंधित बैंक में जाकर आधार सीडिंग की स्थिति जांच करने को कहा गया है. जरूरत पड़ने पर आधार को बैंक खाते से लिंक कराने की भी सलाह गी गई है. आधार सीडिंग पूरी नहीं होने से DBT भुगतान में परेशानी आ सकती है.
 
पेंशन का पैसा ट्रांसफर
  • वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों को मिलता है सर्वजन पेंशन योजना का लाभ

Ranchi :  जिले के पेंशनधारियों के लिए राहत की खबर है. लंबे समय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर निर्भर 2,55,534 लाभुकों के बैंक खातों में दो महीने की राशि भेज दी गयी है. जिला प्रशासन ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत अक्टूबर और नवंबर 2026 की 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये की पेंशन राशि का भुगतान किया है. पूरी राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गयी है.

 

इसे भी पढ़ें

तमाड़ में सबसे अधिक पेंशनधारी

प्रखंडवार आंकड़ों पर नजर डालें तो तमाड़ में सबसे अधिक 20,689 लाभुकों को पेंशन मिली है. इसके बाद कांके में 17,027, मांडर में 16,115 और सिल्ली में 15,683 लाभुकों के खातों में राशि भेजी गई है. वहीं बेड़ो में 14,142, सोनाहातू में 13,752 और रांची टाउन शहरी क्षेत्र में 13,099 पेंशनधारियों को पेंशन राशि मिली है. 

 

जबकि चान्हो में 12,461, बुढ़मू में 11,055, रातू में 10,756, अनगड़ा में 10,311 और नामकुम में 10,136 लाभुकों को भुगतान किया गया है. अन्य प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में भी हजारों लाभुकों के खाते में राशि पहुंची है. सर्वजन पेंशन योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को नियमित सहायता देना है. इसके तहत पात्र बुजुर्गों, विधवा एवं एकल महिलाओं और दिव्यांगजनों को पेंशन दी जाती है. 

 

पेंशन नहीं मिली तो बैंक में कराएं आधार सीडिंग

जिला प्रशासन ने उन लाभुकों को सलाह दी है, जिनके खाते में अक्टूबर और नवंबर की राशि नहीं पहुंची है. पेंशनधारी को अपने संबंधित बैंक में जाकर आधार सीडिंग की स्थिति जांच करने को कहा गया है. जरूरत पड़ने पर आधार को बैंक खाते से लिंक कराने की भी सलाह गी गई है. आधार सीडिंग पूरी नहीं होने से DBT भुगतान में परेशानी आ सकती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही