Ranchi : राजधानी रांची के बहुबजार स्थित संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च में 30 अक्टूबर को 38 बच्चों का पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार होगा, कामडारा, लोहरदगा, मुरूहु, हटिया, धुर्वा, जमशेदपुर समेत अन्य जिलों के 38 बच्चे शामिल होंगे. सभी बच्चों का मुख्य अनुष्ठान बिशप बीबी बास्के करायेंगें. पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार सुबह 7.30 बजे शुरू होगा.
इसे भी पढ़ें
चर्च के प्रतिनिधियों ने बताया कि पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार का उद्देश्य बच्चों के बीच प्रभु की शिक्षा और आशिष बढ़ाना है. पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार में बच्चों को पवित्र आत्मा का दान प्राप्त होता है. स्वामी बिशप बच्चों के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देंगे. इसके बाद उन्हें पहला प्रभुभोज दिया जाएगा. इस दौरान चर्च परिसर में प्रार्थना सभा होगी और बाईबल उपदेश भी दिया जाएगा. इसके बाद सभी बच्चों को बाईबल पुस्तक भेंट स्वरूप दिए जायेंगे.
इस मौके पर छोटानागपुर डायोसिस के उपसभापति रेव्ह जोलजस कुजुर ,रेव्ह जस्टिन भुईया, रेव्ह सुनिल एमानुएल भुईया, रेव्ह उम्बलंग जॉन डहंग, रेव्ह थोमस बाजराय, रेव्ह जोहन भेंगरा, रेव्ह विकास कुजुर, रेव्ह ग्लोरिया डहंगा समेत अन्य पुरोहित शामिल होंगे. इसके अलावा पेरिस सभा सदस्य, महिला समिति, डीसीवाईएम सदस्य और संडे स्कूल के समिति के लोग भी मौजूद रहेंगे.

