- घाटों तक पहुंचने के लिए एप्रोच रोड की होगी साफ-सफाई
- जनरेटर और चलंत शौचालय की भी होगी व्यवस्था
Ranchi News : नगर निगम ने छठ, दिवाली और काली पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. पर्व-त्योहारों के दौरान शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए निगम स्तर पर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें...
मेयर रोशनी खलखो ने बताया कि सभी पर्वों को लेकर नगर निगम बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा है. छठ पूजा और दिवाली के आयोजन को लेकर विभिन्न पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है.
मेयर ने बताया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों तक पहुंचने के लिए गड्ढों पर डस्ट डाले जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह से असुरक्षित व असहज का सामना न करना पड़े. इसके अलावा घाटों पर रोशनी के लिए जनरेटर और साफ-सफाई की व्यवस्था के तहत चलंत शौचालय उपलब्ध कराने की तैयारी है.
53 वार्डों में पार्षदों को सौंपी गई जिम्मेदारी
शहर के सभी 53 वार्डों में पार्षद अपने स्तर पर भी पर्व-त्योहारों की तैयारियों में जुटे हैं. नगर निगम की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं हो.
जिला प्रशासन से भी समन्वय
पर्व-त्यौहार पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम जिला प्रशासन के साथ भी समन्वय स्थापित कर रहा है. पूजा समितियों और प्रशासन के सहयोग से सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

