Search

 
 
 

Ranchi News: नगर निगम के 73 छठ घाटों पर बनेंगे 400 चेंजिंग रूम

Ranchi News: छठ महापर्व से पहले नगर निगम तालाबों की साफ-सफाई कराने में जुटा है. छठवृतियों की सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किए जा रहे हैं. काली पूजा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बैरिकेडिंग की गई है.
 
छठ घाट

Ranchi News: छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है. शहर के 73 छठ तालाबों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब 400 चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे. प्रत्येक तालाबों पर चार पांच चेंजिग रूम बनाये जायेगें. चेंजिंग रूम डबल लेयर में तैयार किए जाएंगे, ताकि व्रतियों को कपड़े बदलने में परेशानी न हो. जिन तालाबों के सामने ऊंची इमारतें हैं, वहां चेंजिंग रूम की छत को भी ढका जाएगा. निगम की ओर से तालाबों की स्थिति और आसपास की संरचनाओं को ध्यान में रखकर व्यवस्था की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:

छठ महापर्व से पहले नगर निगम तालाबों की साफ-सफाई कराने में जुटा है. छठवृतियों की सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किए जा रहे हैं. काली पूजा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बैरिकेडिंग की गई है. लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए तालाबों में बास बली से बैरिकेडिंग की गई है.छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग, को करीब चार फीट तक लगाने की तैयारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही