Search

 
 
 

दुर्गा पूजा पर रांची सदर अस्पताल अलर्ट, 20 अतिरिक्त बेड और चार एंबुलेंस की व्यवस्था

Ranchi :   सदर अस्पताल के उपाधीक्षक विमलेश सिंह के अनुसार, 17 से 20 अक्टूबर तक अस्पताल अलर्ट मोड में रहेगा. इस दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर मौजूद रहेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके. सिविल सर्जन कार्यालय ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया है.
 
सदर अस्पताल
  • तीन प्रमुख स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे
  • पांच अन्य जगहों पर भी 108 एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात की जाएगी

Ranchi :  रांची सदर अस्पताल ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर स्वास्थ्य और आपातकालीन स्थिति के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. सदर अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड तैयार किया गया है, ताकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके. इसके अलावा चार अतिरिक्त एंबुलेंस तैयार रखी जाएंगी. 

 

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक विमलेश सिंह के अनुसार, 17 से 20 अक्टूबर तक अस्पताल अलर्ट मोड में रहेगा. इस दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर मौजूद रहेंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके. सिविल सर्जन कार्यालय ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया है.

 

इसे भी पढ़ें

 

जारी आदेश के मुताबिक, रांची के अलबर्ट एक्का चौक, कोकर में सदर थाना के पास और कचहरी चौक स्थित नगर नियंत्रण कक्ष के पास मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे. इन कैंपों में प्राथमिक उपचार के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी. डॉक्टर और मेडिकल टीम तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे. प्रत्येक कैंप में एक एंबुलेंस भी तैनात रहेगी. 

 

इसके अलावा पांच अन्य जगहों पर भी 108 एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम तैनात की जाएगी. इनमें जगन्नाथपुर थाना, तुपुदाना ओपी, बोड़िया रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति, सुजाता चौक और रातू रोड शामिल हैं. इन स्थानों पर मेडिकल टीमें शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक सेवाएं देंगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही