Ranchi: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तीन नई उपलब्धियां हासिल की हैं. रांची जिला को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड, शशि प्रकाश झा द्वारा सम्मानित किया गया है.
सदर अस्पताल रांची को यह सम्मान मेजर सर्जरी, नॉन कम्युनिकेबल डिजीज स्क्रीनिंग और समग्र रूप से बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रदान किया गया. यह सम्मान DRCHO डॉ असीम कुमार मांझी एवं जिला डाटा समन्वयक संजय तिवारी द्वारा प्राप्त किया गया.
इस अवसर पर सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने रांची जिला में कार्यरत सभी पदाधिकारियों, कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सभी को इसी प्रकार समर्पित होकर कार्य करने और सदर अस्पताल रांची को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment