Search

 
 
 

रांची: फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में स्कॉलरशिप प्रोग्राम संपन्न

 
Ranchi: फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में स्कॉलरशिप प्रोग्राम हुआ. इसका आयोजन हाजी मोहम्मद एहसान अंसारी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ने किया था. इसमें 10वीं और 12वीं के उत्तीर्ण 204 विद्यार्थियों ने भाग लिया. संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर शाहीन कौशर ने बताया कि स्कॉलरशिप प्रोग्राम में विद्यार्थियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वालों को संस्था द्वारा छात्रवृत्ति के रूप में फीस में छूट दी जाएगी. डायरेक्टर ने कहा कि छात्रवृत्ति प्रोग्राम फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के निर्माता हाजी मोहम्मद एहसान अंसारी के नाम से चलाया जाता है. उनकी सोच थी की सभी वर्ग के लोग शिक्षित हों. पैसे के अभाव से कोई विद्यार्थी शिक्षा से वंचित ना रहे. इसलिए संस्थान द्वारा हर वर्ष उनके नाम से यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम का आयोजन करता है. कहा कि आगे भी यह प्रोग्राम होता रहेगा. इसमें विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा. इसे भी पढ़ें-  संध्या">https://lagatar.in/bjp-mahila-morchas-delegate-met-sandhya-topnos-family-demanding-cbi-probe-into-the-murder/">संध्या

टोपनो के परिजनों से मिला भाजपा महिला मोर्चा का डेलिगेट, हत्या की सीबीआई जांच की मांग
पारा मेडिकल की प्रिंसिपल डॉक्टर नाज़नीन कौसर ने कहा कि इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का एडमिशन लिया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थान के सचिव जीनत कौसर, अबू नसर, मुशर्रफ हुसैन, शकील परवेज, शिखा श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश हिमांशु, कौशल कांत, आलिया खान, प्रियतोश रंजन, मजहर अंसारी, कलाम अंसारी, पवन कुमार, सादिक अंसारी, शशि कुमार, शेरोन मुंडा, सुप्रिया कुमारी और शबाना मौजूद थी. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही