Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: एसडीओ और डीएसपी ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

Ranchi: रांची सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने बकरी बाजार, आरआर स्पोर्टिंग क्लब, राजस्थान मित्र मंडल, बड़ा तालाब, ओसीसी पूजा पंडाल का निरीक्षण किया. साथ ही कई दिशा निर्देश दिए. गौरतलब है कि झारखंड में दुर्गा पूजा लेकर सभी जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है. पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था करने के लिए झारखंड के 24 जिलों में करीब 10 हजार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए हैं. रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बम निरोधक दस्ते की टीम को भी तैनात किया गया है. सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को मुख्यालय के द्वारा निर्देश दिया गया है कि वह शहर की निगरानी के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस पर विशेष फोकस करें. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-the-accused-of-deadly-attack/">रांची

पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही