Search

रांची : कोविड सामान्य होने के बाद भी विश्वविद्यालयों में सेशन लेट

Ranchi : कोरोना अब सामान्य हो चुका है, लेकिन विश्वविद्यालयों में सेशन लेट चल रहा है. दरअसल झारखंड के विश्वविद्यालयों में परीक्षा का सेशन लेट चल रहा है. नियम के अनुसार साल में हर सेमेस्टर की परीक्षा 6 महीने में लेना है. झारखंड के विश्वविद्यालयों में हर सेमेस्टर कr परीक्षा लेट चल रही है. कुछ विश्वविद्यालयों में तो परीक्षा 8 महीने लेट चल रहा है. झारखंड के आठ विश्वविद्यालयों में से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर फोर की परीक्षा दिसंबर में ली गई थी लेकिन रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. सत्र 2020-22 के विद्यार्थियों की पढ़ाई जून 2022 में पूरी हो जानी थी, लेकिन 2023 जनवरी तक पूरी नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें: जर्मनी">https://lagatar.in/germany-became-world-cup-hockey-champion-defeating-defending-champion-belgium/">जर्मनी

बना World Cup Hockey चैंप‍ियन, ड‍िफेंड‍िंग चैंप‍ियन बेल्‍ज‍ियम को हराया

सेशन लेट होने से छात्रों की चिंता बढ़ी

कोविड- 19 के समय विश्वविद्यालय लेट होने का कारण कोविड-19 महामारी को बताती थी. लेकिन अब किस वजह से लेट हो रही है इसका किसी के पास कोई पुख्ता कारण नहीं है. झारखंड के सारे विश्वविद्यालयों में कोमोबेश यही हालात है. परीक्षा और सेशन लेट होने के कारण विद्यार्थियों में चिंता बनी हुई है. विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय को तय समय पर परीक्षा लेनी चाहिए. तय समय पर परीक्षा नहीं लेने के कारण हमारा दूसरे संस्थानों में एडमिशन नहीं हो पता है. इसे भी पढ़ें: मुख्यसचिव">https://lagatar.in/letter-to-chief-secretary-violation-of-land-acquisition-law-for-kantatoli-flyover/">मुख्यसचिव

को पत्रः कांटाटोली फ्लाईओवर के लिए जमीन अधिग्रहण में कानून का उल्लंघन

जानिये किस विश्वविद्यालय का क्या है हाल

1. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय का सत्र 2020-22 के स्नातकोत्तर का रिजल्ट अब तक नहीं आया है. 2. रांची विश्वविद्यालय सत्र 2020-22 के स्नातकोत्तर का रिजल्ट जारी कर चुका है. 3.डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सत्र 2020-22 के स्नातकोत्तर का रिजल्ट जारी कर चुका है. 4. बिनोवा भावे विश्वविद्यालय ने सत्र 2020-22 के स्नातकोत्तर का रिजल्ट अक्टूबर में जारी कर चुका है. यहा सेशन लगहग तीन महीना लेट रहा. 5. नीलांबर -पीतांबर विश्वविद्यालय सत्र 2020- 22के स्नातकोत्तर का रिजल्ट जारी कर चुका है. 6. सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सत्र 2020- 22के स्नातकोत्तर का रिजल्ट जारी कर चुका है. 7.कोल्हान विश्वविद्यालय ने सत्र 2020- 22के स्नातकोत्तर का रिजल्ट पिछले महीना जारी किया गया है. यह भी लगभग 6 महीना लेट टल रहा है. 8. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहला बैच नहीं निकला है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp