Search

 
 
 

रांची: वेंडर मार्केट में दुकानदार आमने-सामने, रिन्यूअल vs रिलॉटरी पर घमासान

कचहरी रोड स्थित नगर निगम द्वारा बनाए गए अटल स्मृति वेंडर मार्केट में दुकानदारों के बीच विवाद गहराता जा रहा है. दुकानों के रिन्यूअल और रिलॉटरी को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए हैं.
 

Ranchi : कचहरी रोड स्थित नगर निगम द्वारा बनाए गए अटल स्मृति वेंडर मार्केट में दुकानदारों के बीच विवाद गहराता जा रहा है. दुकानों के रिन्यूअल और रिलॉटरी को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए हैं. गुरुवार को दोनों पक्ष अपनी- मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा.

 

रिलॉटरी के समर्थन में पहुंचे दुकानदारों ने कहा कि मार्केट को बने करीब सात साल हो चुके हैं, लेकिन सैकड़ों दुकानें बंद पड़ी हैं. उन्होनें आरोप लगाए है कि मौजूदा व्यवस्था के कारण कई दुकानदारों को ग्राहकों तक पहुंच नहीं मिल पा रही है.

 

यदि दोबारा रिलॉटरी कराई जाती है तो उन्हें मार्केट के मुख्य गेट के पास दुकान मिलने की उम्मीद है, जिससे ठप पड़े कारोबार को फिर से गति मिल सकती है.

 

वहीं, दूसरी ओर रिलॉटरी का विरोध कर रहे दुकानदारों ने इसे उनके व्यवसाय के लिए विनाशकारी बताया है. उनका कहना है कि वर्षों की मेहनत से उन्होंने ग्राहक तैयार किए हैं और दुकानें सजाकर कारोबार खड़ा किए है. अगर रिलॉटरी कराई गई तो उनकी जमाई हुई दुकानें उजड़ जाएगी और ग्राहक भी छूट जाएंगे, जिससे उनकी जमा पूंजी डूब सकती है.

 

दुकानदारों ने अपनी मांगों के समर्थन में लगातार दूसरे दिन भी अटल वेंडर मार्केट की सैकड़ों दुकानों को बंद रखा. इससे मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा और कारोबार पूरी तरह ठप रहा.

 

इधर, मामले पर नगर निगम के उप प्रशासक रविंद्र कुमार ने कहा कि दुकानों के आवंटन से संबंधित जो नियम पहले लागू थे, उसी नियमावली के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, इस विवाद के बीच वेंडर मार्केट के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और दुकानदारों में असमंजस का माहौल बना हुआ है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही