Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : गणतंत्र दिवस पर श्यामा प्रसाद विवि. के वीसी ने बांटा नियुक्ति पत्र

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में 74 वें गणतंत्र दिवस पर कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने अनुकंपा के आधार पर कुमार आशुतोष, विशाल महतो, एम गोसाई, अश्विनी कुमार, सिद्धांत कुमार और आशीष केरकेट्टा को नियुक्ति पत्र दिया. इस दौरान कुलपति ने कहा कि हमें गणतंत्र दिवस पर अपने गौरवशाली अतीत को स्मरण करना चाहिए. साथ ही आने वाली पीढ़ी को उसके विषय में बताना चाहिए, ताकि वे उनके आदर्शों को अपना सकें. उन्होंने आजादी के बाद से लेकर वर्तमान तक भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न विकास मॉडलों पर भी चर्चा की. कहा कि हमारा देश निरंतर विकास की दिशा में अग्रणी है. आगे वर्तमान पीढ़ी को संदेश देते हुए कुलपति बोले, हमारे महानायकों महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद व अन्य के त्याग गाथा युवाओं के आत्मबल को सदैव प्रेरित करने का काम करेगी. इससे आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू नई शिक्षा नीति एक अत्यंत सार्थक प्रयास है. इस नीति से युवाओं के लिए मुक्त शिक्षा के द्वार खुल गए हैं. इस कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू डॉ. एसएम अब्बास, कुलसचिव डॉ. नमिता सिंह समेत विश्वविद्यालय के सभी लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-cm-said-rss-wants-to-make-india-a-hindu-nation-bjp-said-vijayan-patron-of-terrorists/">केरल

CM बोले, आरएसएस भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है, भाजपा बोली, विजयन आतंकवादियों के संरक्षक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही