Search

 
 
 

रांची: नगड़ी में स्थिति नियंत्रित, प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

 
Ranchi: नगड़ी बाजार स्थित मस्जिद के पास मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर शुक्रवार की रात मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी की थी. जुलूस पर मस्जिद के पास पथराव किया गया था. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी. जिसके बाद शनिवार को ग्रामीण एसपी और सदर एसडीओ के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने नगड़ी बाजार में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति की अपील की. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-posted-5-inspectors-abhay-sinha-became-gonda-police-station-in-charge/">रांची

एसएसपी ने की 5 इंस्पेक्टर की पोस्टिंग, अभय सिन्हा बने गोंदा थाना प्रभारी

18 नामजद पर प्राथमिकी

मामले में शनिवार को नगड़ी सीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई. 18 नामजद सहित 500 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें से कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

क्या है मामला

नगड़ी में मां सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन को लेकर सैकड़ों लोगों ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली थी. लगभग 30 पूजा पंडाल शोभायात्रा में शामिल थे. नया तालाब में प्रतिमा विसर्जन कर डीजे बजाते सभी लौट रहे थे. तभी नगड़ी जामा मस्जिद के पास पथराव शुरू हो गया. इससे भागदड़ मच गई थी. घटना की सूचना पाकर डीसी, एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया. इसे भी पढ़ें- 11साइबर">https://lagatar.in/11-cyber-criminals-arrested-many-items-including-mobile-atm-recovered-and-many-news-from-bokaro-bermo/">11साइबर

अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल-एटीएम समेत कई सामान बरामद समेत बोकारो-बेरमो की कई खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही