Search

रांची स्मार्ट सिटी फेज-2: HEC की 500 एकड़ जमीन पर विस्तार की योजना

  • आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत ढांचे को बढ़ाने की तैयारी

Ranchi : रांची में स्मार्ट सिटी परियोजना के दूसरे चरण को आगे बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है. फेज-2 के तहत एचईसी क्षेत्र की करीब 500 एकड़ जमीन को शामिल कर परियोजना का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. शहर के नियोजित विकास को विस्तार देने की दिशा में इसे अहम पहल माना जा रहा है.

 

धुर्वा स्थित एचईसी क्षेत्र की करीब 500 एकड़ जमीन पर विस्तार का प्रस्ताव है. फिलहाल स्मार्ट सिटी फेज–1 करीब 650 एकड़ में विकसित हो रही है. जमीन से जुड़ी प्रक्रियाओं में सुधार होने के बाद परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है. अगले चरण के लिए प्रस्तावित 500 एकड़ जमीन जुड़ने के बाद आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत सुविधाओं का दायरा और बढ़ेगा. 

 

सरकार इस प्रस्ताव को लेकर एचईसी प्रबंधन के साथ बातचीत कर रही है. जमीन चिंहित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. दूसरे चरण में छोटे प्लॉट, रिटेल स्पेस और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना है. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//