Ranchi: रांची पुलिस ने चार किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार गांजा तस्कर का नाम रोहित यादव है और वह गिरिडीह जिले का रहने वाला है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति गांजा के साथ खादगढ़ा बस स्टैंड आ रहा है.
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की. इस दौरान एक बैग में रखा हुआ गांजा बरामद हुआ. पुलिस की पूछताछ में इस बात की जानकारी मिली कि युवक ओडिशा से गांजा रांची लाया था. रांची से गिरिडीह ले जाने की तैयारी थी. इस गांजा को गिरिडीह में बेचना था. पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment