Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सामाजिक संगठनों व व्यवसायियों ने लगवाया प्याऊ, राहगीरों के लिए राहत

Ranchi : गर्मी चरम पर है. ऐसे में किसी प्यासे को पानी पिलाने से ज्यादा पुण्य कुछ और नहीं हो सकता है. इसे देखते हुए ही सामाजिक संगठन और व्यवसायी संघ के लोगों ने अपने सहयोग से प्याऊ व्यवस्था की है.मिट्टी के घड़े के साथ गिलास भी है. सेवा सदन रोड, मेन रोड, श्रीराम संकट मोचन हनुमान मंदिर,रानी गंज रोड, पहाड़ी मंदिर, मेन रोड समेत अन्य स्थानों पर प्याऊ लगाकर पेयजल की व्यवस्था की गयी है. जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके. यहां बता दें कि श्री लक्ष्मीनारायण समिति सेवा सदन रोड में प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक राहगीरों के लिए मिट्टी के घड़े में प्याऊ की व्यवस्था की गयी है. इसे भी पढ़ें - सुप्रीम">https://lagatar.in/notice-to-cbi-from-supreme-court-no-stop-on-cbi-investigation-into-illegal-mining-in-sahibganj/">सुप्रीम

कोर्ट से CBI को नोटिस, साहिबगंज में अवैध खनन की CBI जांच पर रोक नहीं

मारवाड़ी कॉलेज रोड

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/pyau3.jpg"

alt="रांची : सामाजिक संगठनों व व्यवसायियों ने लगवाया प्याऊ, राहगीरों के लिए राहत" width="600" height="400" /> वहीं मारवाड़ी वीमेंस कॉलेज के समीप पिछले 30 वर्षों से लगातार प्याऊ की व्यवस्था हर गर्मी में की जाती है. प्रत्येक दिन सुबह 7 बजे वहां घड़ों में पानी भरा जाता है. पानी ठंडा रहे, इसलिए सभी घड़ों को लाल रंग के कपड़े ढ़ककर रखा जाता है. राहगीरों को पानी पिलाने के लिए एक स्टाफ को भी रखा गया है. यहां लगे प्याऊ से हर दिन सैकड़ों लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं

मेनरोड श्रीराम संकटमोचन मंदिर

मेनरोड श्रीराम संकटमोचन मंदिर के प्रांगण में भी राहगींरो के लिए चार घड़ों के पानी से लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं. इसके लिए मंदिर के लोगों का भरपूर सहयोग भी मिलता है. जिससे 24 घंटा राहगीरों घड़ें का ठंडा पानी मिल जाता है.

पहाड़ी मंदिर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/pyau1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पहाड़ी मंदिर के सामने मारवाड़ी युवा मंच की ओर से दो घड़ों में पानी की व्यवस्था की गयी है. यहां सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक लोगों के लिए पानी की व्यवस्था की गयी है. वहीं रांची में व्यवसायी कृष्णा ग्लासेस,भवानी मेटल और उसके आसपास के लोगों ने अपनी ओर से राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की है. जब दुकान खुलता है, तब से पानी सभी घड़ों में भर दिया जाता है. इसे भी पढ़ें -SC">https://lagatar.in/sc-will-hear-kejriwals-interim-bail-on-may-7-said-arrest-petition-will-take-time/">SC

केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर 7 मई को सुनवाई करेगा, कहा, गिरफ्तारी वाली याचिका में समय लगेगा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही