Search

रांची: IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवान को CRPF मुख्यालय में दी जाएगी सलामी, घायलों जवानों में  विधायक का भाई भी

Ranchi: चाईबासा जिला में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर को धुर्वा स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में सलामी दी जाएगी. उल्लेखनीय है कि जराईकेला थाना क्षेत्र के समठा में शुक्रवार शाम नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शनिवार सुबह शहीद हो गए थे.
 
इस घटना ने सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर समेत तीन जवान घायल हुए थे. शुक्रवार शाम को सारंडा के बीहड़ जराईकेला के समठा इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान यह विस्फोट हुआ. 

घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया, जिसकी चपेट में आकर सीआरपीएफ 60 बटालियन के तीन जवान घायल हो गए. घायलों में सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर के. के. मिश्रा सब-इंस्पेक्टर रामकृष्ण गागराई और हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शामिल थे. 

घायल जवान दशरथ गागराई खरसावां के विधायक के भाई हैं, तीनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इंस्पेक्टर को बेहतर उपचार के लिए राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

जबकि एसआई रामकृष्ण गागराई और हेड कॉन्स्टेबल लश्कर का भी इलाज जारी था. इसी दौरान शनिवार की सुबह, गंभीर रूप से घायल हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और वह शहीद हो गए. जिस इलाके में विस्फोट हुआ, उस इलाके में मार्च से लेकर अब तक हुए ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो चुके हैं और नौ जवान घायल हुए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही