Search

 
 
 

रांची SSP ने 11 थाना प्रभारियों को किया शोकॉज, जानें वजह

 
Ranchi: विधि व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट नहीं देने पर रांची एसएसपी ने जिले के 11 थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है. एसएसपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता के दौरान वारंट, कुर्की के निष्पादन में शिथिलता बरतने वाले जिला के 11 थाना प्रभारियों पर विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई. जिन थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगी गयी है, उसमें सदर, लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, नगड़ी, रातू, बेड़ो, कांके, नामकुम और बरियातू थाना प्रभारी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें -अपनी">https://lagatar.in/kejriwal-said-on-his-arrest-whether-i-am-in-jail-or-outside-my-life-is-dedicated-to-the-nation/">अपनी

गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल, जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन राष्ट्र को समर्पित है..

पांच दिन पहले भी 15 थाना प्रभारियों से मांगी गई थी स्पष्टीकरण

इससे पहले एसएसपी ने बीते 17 मार्च को जिले के 15 थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा था. एसएसपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारी प्रतिदिन विधि-व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट चुनाव कोषांग को भेजने का निर्देश दिया गया था. लेकिन निर्धारित समय में इन थाना प्रभारियों के द्वारा रिपोर्ट चुनाव कोषांग को उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसी कारण विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध 48 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें. इसे भी पढ़ें -निलंबित">https://lagatar.in/high-courts-decision-reserved-on-anticipatory-bail-of-father-and-wife-suspended-engineer-in-chief-virendra-ram/">निलंबित

इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र राम के पिता व पत्नी की अग्रिम बेल पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही