Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: SSP ने अवैध वसूली करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को किया सस्पेंड

Ranchi : एसएसपी राकेश रंजन ने अवैध वसूली करने वाले तीन पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को सस्पेंड कर दिया. शुक्रवार को एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए लोअर बाजार थाना के एक एएसआई एक हवलदार और एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया. 

 

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों इन पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों के द्वारा अवैध वसूली करने का मामला सामने आया था. जिसके बाद एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है.

 

एसएसपी ने जिले भर के पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि इस तरह की अवैध गतिविधि में जो भी पुलिसकर्मी और पदाधिकारी शामिल पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही