Search

 
 
 

रांची : संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह संपन्न, सेवा व समर्पण का दिया संदेश

संत अन्ना धर्मसंघ द्वारा संचालित संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय में 50वां स्थापना दिवस (गोल्डन जुबिली) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद की अगुवाई में विशेष धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया.
 

Ranchi : संत अन्ना धर्मसंघ द्वारा संचालित संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय में 50वां स्थापना दिवस (गोल्डन जुबिली) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद की अगुवाई में विशेष धन्यवादी मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया.

 

मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की कृषि एवं पशुपालन मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की उपस्थित रहीं. उन्होंने विद्यालय की 50 वर्षों की यात्रा की सराहना की और  कहा कि यह संस्थान छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार भी प्रदान कर रहा है. उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया.

 

महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने कहा कि जुबिली मनाना केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर है. उन्होंने विद्यालय की सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना की. समारोह के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.

 

अतिथियों का स्वागत पारंपरिक पैंकी नृत्य से किया गया. कार्यक्रम में रांची यीशु धर्मसंघ के प्रोविंशियल फादर अजित कुमार खेस समेत कई लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं पूर्व प्रधानाध्यापिकाओं को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. साथ ही मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही