Search

 
 
 

रांचीः संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा को रॉड से मारकर किया अधमरा

 
Ranchi: संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा को युवक ने रॉड से मारकर अधमरा कर दिया. घटना शनिवार की सुबह की है. इसके बाद लड़की बेहोश हो गई. आसपास के लोगों की मदद से उसे रिम्स के ट्रामा सेंटर के आईसीयू  में भर्ती कराया गया. जानकारी मिलने पर लड़का फिर रिम्स पहुंचा और वहां भी लड़की पर हमला करने का प्रयास किया. वहीं लड़के की मां ने सारा दोष लड़की को देते हुए अपने बेटे का बचाव किया. आरोपी लड़के की मां रिम्स में नर्स है. ट्रामा सेंटर में गंभीर रूप से घायल दोस्त से मिलने आये उसके सहपाठी दोस्तों के साथ भी आरोपी लड़का और उसकी नर्स मां ने धक्का मुक्की की. मोबाइल छीनने की कोशिश की. 30 मिनट तक ये खेल चला. फिर बरियातू पुलिस ने उस लड़के को हिरासत में लेकर पीड़ित लड़की के परिजनों से एफआईआर दर्ज कराया और लड़के को जेल भेज दिया. रिम्स में भर्ती लड़की कुछ भी बोल नहीं पा रही है. इसे भी पढ़ें- चेन्नई">https://lagatar.in/governor-cp-radhakrishnan-returned-to-ranchi-from-chennai/">चेन्नई

से रांची लौटे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, चर्चाओं का बाजार गर्म
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही