Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मेहनतकशों की 14 सूत्री मांगों पर 28 मई को राज्य स्तरीय कन्वेंशन

Ranchi : रांची स्थित एटक कार्यालय में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और मजदूर- कर्मचारी फेडरेशनों की झारखंड इकाई की संयुक्त बैठक इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में की गई. बैठक में मेहनतकशों की 14 सूत्री मांगों पर 28 मई को राज्य स्तरीय कन्वेंशन करने का फैसला लिया गया. जून और जुलाई महीने में व्यापक प्रचार अभियान चलाकर अगस्त महीने में धनबाद और रांची में मजदूरों का महासम्मेलन किया जायेगा. केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारियों के फेडरेशनों ने पिछले दिनों दिल्ली में बेरोजगारी, राष्ट्रीय संपदा की लूट, सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण, मालिक पक्षीय चार लेबर कोड, निजीकरण और मेहनतकशों को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने की साजिश के खिलाफ राष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित कर देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया था. इसी के आलोक में यह आयोजन होगा.

बैठक में शामिल थे

बैठक में इंटक से राकेश्वर पांडे, लीलाधर सिंह एटक से पीके गांगुली, अशोक यादव, सच्चिदानंद मिश्र, सीटू से प्रकाश विप्लव, विश्वजीत डे, आरपी सिंह, अनिर्वान बोस, प्रतीक मिश्र, समीर विश्वास, एक्टू से शुभेंदु सेन, भुवनेश्वर केवट, बेफी से एमएल. सिंह, अभिजीत मल्लिक, कनक रंजन चौधरी और रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन से केपी. राय शामिल थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-ramdayal-munda-football-stadium-becoming-dilapidated-has-become-a-den-of-drug-addicts/">रांची

: जर्जर होता जा रहा रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, बन गया है नशेड़ियों का अड्डा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही