Search

रांची : छात्रों को जून में मिलेगी 65 करोड़ की विश्वस्तरीय लाइब्रेरी, 5400 छात्र कर सकेंगे पढ़ाई

Ranchi : मोरहाबादी में बन रही विश्वस्तरीय लाइब्रेरी का कार्य अंतिम चरण में है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए. उन्होंने हर फ्लोर पर सेफ्टी नेट लगाने को कहा ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

 

करीब 65 करोड़ रुपए की लागत से बन रही इस लाइब्रेरी का निर्माण सीसीएल और कोल इंडिया लिमिटेड के सीएसआर फंड से किया जा रहा है. 13 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रही इस छह मंजिला इमारत में एक समय में 5400 विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे. अधिकारियों के अनुसार यहां तीन शिफ्ट में पढ़ने की व्यवस्था होगी.

 

लाइब्रेरी में हर फ्लोर पर रीडिंग हॉल, ई-लाइब्रेरी और डिस्कशन रूम बनाए जा रहे हैं. इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग अध्ययन कक्ष, छोटे बच्चों के लिए रीडिंग एरिया, योगा हॉल और मल्टीपरपज हॉल की सुविधा भी होगी. परिसर में कैफेटेरिया, पैंट्री, लॉकर रूम और कार-बाइक के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है.

 

निरीक्षण के दौरान मंत्री संजय सेठ ने कहा कि 2020 में उन्होंने रांची को विश्वस्तरीय लाइब्रेरी देने का संकल्प लिया था, जो अब जून में पूरा होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए समाज सेवा का माध्यम है और यह लाइब्रेरी युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//