Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: झासा की नई कमेटी का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) की नई कमिटी का शपथ ग्रहण 11 सितंबर, रविवार को आयोजित किया गया है. आईएमए भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शमिल होंगे. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, झासा के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुमंत मिश्रा, डॉ प्रवीण चंद्र, आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एके सिंह, सचिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम की शुरूआत 11 बजे से होगी. बता दें कि नई कमिटी का चुनाव 21 अगस्त को हुआ था. दो सालों (2022-2024) के लिए निर्वाचित टीम से राज्य के सरकारी डॉक्टरों को कई सारी उम्मीदें हैं. ­इसे भी पढ़ें–गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-generic-drug-store-ready-but-there-is-no-trace-of-medicines/">गिरिडीह

: जेनेरिक दवा स्टोर 2 साल से बनकर तैयार, लेकिन दवाओं का कोई अता-पता नहीं

लंबित पदोन्नति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

निवर्तमान सचिव डॉ. बिमलेश कुमार सिंह ने कहा कि डायनामिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेसन (डीएसीपी) योजना की लंबित बैठक, चिकित्सा अधिकारियों की लंबित पदोन्नति और आपातकालीन ड्यूटी पर डॉक्टरों की बायो-मीट्रिक उपस्थिति में छूट जैसी कुछ ज्वलंत मुद्दे हैं, जिन्हें नव निर्वाचित कमिटी को उठाना होगा. ­इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-trouble-in-the-day-due-to-scorching-sun-heavy-rain-expected-on-september-11/">धनबाद

: तीखी धूप से दिन में परेशानी, 11 सितंबर को भारी बारिश के आसार

इन विषयों को नई कमिटी उठाए- डॉ.बिमलेश

डॉ विमलेश ने कहा कि सरकार को आपातकालीन ड्यूटी की समय सीमा को भी तय करने की जरूरत है. साथ ही एक डॉक्टर से गाइडलाइंस के अनुसार सप्ताह में 42 घंटे की ड्यूटी का समय तय करना चाहिए और मरीजों को सुचारू सेवाएं देने के लिए उन्हें बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से छूट दी जानी चाहिए. क्योंकि ड्यूटी पूरी होने के बाद अस्पताल से इमरजेंसी कॉल आने पर डॉक्टर उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही