Search

Ranchi : मोहर्रम पर निकले ताजिया व अखाड़ों के जुलूस, दिखीं नशा मुक्ति व मिसाइल मैन की झांकियां

Ranchi : शहर में मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को विभिन्न मुहल्लों से ताजिया और अखाड़ों के जुलूस पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में निकाले गए. सभी जुलूस सेट्रल कमेटी की अगुवाई में निकाली गई है. सबसे पहले धौताल अखाड़ा मेनरोड पहुंचा, जहां लोगों ने जमकर अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन किए. मेन रोड पर जगह-जगह स्वागत मंच और भव्य पंडाल बनाए गए, जहां अखाड़ा धारियों का स्वागत किया गया.
 
नशा छोड़ने का संदेश
  • नशा छोड़ो जिंदगी जोड़ो की झांकी जुलूस में शामिल 
  • बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़े सम्मानित 

Ranchi : शहर में मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को विभिन्न मुहल्लों से ताजिया और अखाड़ों के जुलूस पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में निकाले गए. सभी जुलूस सेट्रल कमेटी की अगुवाई में निकाली गई है. सबसे पहले धौताल अखाड़ा मेनरोड पहुंचा, जहां लोगों ने जमकर अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन किए. मेन रोड पर जगह-जगह स्वागत मंच और भव्य पंडाल बनाए गए, जहां अखाड़ा धारियों का स्वागत किया गया. 

इसे भी पढ़ें...

बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को सम्मानित किया गया. श्री महावीर मंडल महानगर, श्री रामलला पूजा समिति और पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से भी स्वागत मंच बनाए गए थे. अलबर्ट एक्का चौक पर सभी अखाड़े एक-एक कर पहुंचते गए. सभी के अपने-अपने अखाड़े में तासा पार्टी की धुन बज रही थी. युवाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया. 

Uploaded Image

मिसाइल मैन की आकर्षक झांकी

वहीं, डोरंडा के धवताल अखाड़ा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के मिसाइल मैन स्वरूप, राफेल विमान की प्रतीकात्मक और कर्बला की याद में ताजिया और जुल्फिकार तलवार की झांकी प्रस्तुत की. पुरानी रांची के अखाड़े ने बैंड-बाजे के साथ आकर्षक प्रस्तुति देकर लोगों की सराहना बटोरी. मोहर्रम में इस बार महिलाएं भी जुलूस में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करते दिखी.

कांके  मिठा की अखाड़े के  युवाओ में बढ़ रही नशा को लेकर झांकी शामिल किए गए.इस दौरान अखाडे में बैंड बाजा के साथ नशा मुक्त को लेकर आकर्षक झांकि शामिल किए गए,जहां लिखा था,नशा छोडो जिंदगी जोड़ा का स्लोगन लिखा हुआ था.इस दौरान युवाओ ने बताया कि  युवा पीढी मे नशा तेजी से क्रेज बढ़ा है.इसके वजह से कम उम्र में युवाओं का मौत हो जा रही है.इसके साथ ही नशा के वजह से सड़क दुर्घटना,चोरी,और छेड़छाड़ की घटना बढी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही