Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : चुटिया में थार जीप ने कई लोगों को मारा धक्का,एक युवक की मौत, दो गंभीर

Ranchi: चुटिया थाना इलाके में थार जीप ने कई लोगों को धक्का मार दिया है. बताया जाता है कि थार जीप काफी तेज रफ्तार में थी. जिसके बाद कई लोग थार जीप के चपेट में आ गए.यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के पास रेलवे स्टेशन से डोरंडा जाने वाले रास्ते में हुआ है.

सभी घायलों  को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखकर सभी को रिम्स रेफर किया गया. इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है. मृतक युवक की पहचान धर्मेन्द्र कुमार के रूप में हुई है. वहीं अन्य घायलों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है. 

चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और जांच में जुटी हुई है. उन्होंने आशंका जताई कि चालक काफी नशे में होंगे, जिसके बाद यह हादसा हुआ है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है और जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी.नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही