Search

 
 
 

रांचीः पुलिस कस्टडी में मृत नेसार अंसारी के परिजनों को मिलेगा 5 लाख मुआवजा

 
Ranchi: 23 अगस्त 2019 को रातू थाना के हाजत में नेसार अंसारी नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी. इस मामले में मानवाधिकार आयोग की अनुशंसा के बाद गृह विभाग ने रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा को नेसार अंसारी के पिता कलीम मियां को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. परिजनों ने आरोप लगाया था की पुलिस ने ही उनके बेटे की हत्या की है. इसे पढ़ें- तेजस्वी">https://lagatar.in/next-hearing-against-tejashwi-yadav-will-be-held-on-july-6-deputy-cm-had-called-gujaratis-thugs/">तेजस्वी

यादव के खिलाफ अब 6 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, डिप्टी सीएम ने गुजरातियों को कहा था ठग

क्या है मामला

चोरी के आरोप में रातू थाने की हाजत में बंद आरोपित नेसार अंसारी ने हाजत के कंबल को फाड़कर उसकी रस्सी से फांसी लगा ली थी. वह रातू थाना क्षेत्र के अलकमर कॉलोनी स्थित किराए के घर में रहता था, और मजदूरी का काम करता था. नेसार मूल रूप से चतरा जिला स्थित लावालौंग गांव का रहने वाला था. नेसार के साथ उसी हाजत में बंद अमर नायक जब बाथरूम जाने के लिए सुबह में जागा तो देखा कि बाथरूम के वेंटिलेटर के सहारे नेसार ने फांसी लगा ली है. इसके बाद अमर ने शोर मचाया. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को हुई. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/mpw-employees-of-jharkhand-will-lay-siege-to-the-health-directorate-on-july-1/">झारखंड

के MPW कर्मचारी 1 जुलाई को करेंगे स्वास्थ्य निदेशालय का घेराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही