Search

 
 
 

रांची : मारवाड़ी कॉलेज में शिक्षक संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न

मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची में शिक्षक संघ का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. प्राप्त नामांकनों की जांच एवं नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार शेष रहने के कारण शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.
 

Ranchi : मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची में शिक्षक संघ का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. प्राप्त नामांकनों की जांच एवं नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार शेष रहने के कारण शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.

 

निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर डॉ. अवध बिहारी महतो, उपाध्यक्ष संतोष रजवार, सचिव जय प्रकाश रजक, संयुक्त सचिव डॉ. घनश्याम प्रसाद तथा कोषाध्यक्ष डॉ. राहुल कुमार शामिल हैं.

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नवगठित शिक्षक संघ महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास के साथ-साथ शिक्षक हितों के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगा.

 

इस अवसर पर डॉ. सुनीति नायक, डॉ. शाहीन परवीन, डॉ. बहलेन होरो, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. सहाबुद्दीन, शुभंकर आइच, डॉ. शाहीन रजिया, डॉ. आशा, नूपुर सिन्हा, डॉ. अनुजा विवेक, डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. राजकुमार, डॉ. बसंती रेणु, डॉ. शाइनी कच्छप, डॉ. सीमा चौधरी, संगीता तिग्गा, सुमंती तिर्की, डॉ. निवेदिता पॉल, डॉ. शशि शेखर दास सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही