Search

 
 
 

Ranchi : पहाड़ी मंदिर में तारों की चोरी, घटना के कारण 7 कैमरे बंद

Ranchi : पहाड़ी मंदिर में लगे कैमरों के तार चोरी लर ली गई. मंदिर के पीछे के रास्ते से घुसे असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. इसके कारण मंदिर के 7 कैमरे बंद हो गए.
 

Ranchi : पहाड़ी मंदिर के पीछे सीढ़ी वाले रास्ते से कैमरे का तार चोरी होने का मामला सामने आया है. तार चोरी होने के कारण मंदिर परिसर में लगे 7 सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए हैं. इससे मंदिर के पीछे के हिस्से में निगरानी व्यवस्था प्रभावित हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, कैमरों को जोड़ने वाला तार सीढ़ी के पास से चोरी किया गया है. घटना के बाद संबंधित कैमरों ने काम करना बंद कर दिया. इससे मंदिर परिसर के इस हिस्से में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है. कैमरों को दोबारा चालू करने के लिए तार लगाने की प्रक्रिया की जा रही है.

 

सावन का दूसरी सोमवारी 10 अगस्त को, पहाड़ी मंदिर भव्य साज-सजावट की चल रही तैयारी 

10 अगस्त को सावन माह की दूसरी सोमवारी श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी. इससे पहले पहाड़ी मंदिर में भव्य साज-सजावट की जा रही है. कयोंकि पहाड़ी मंदिर में इस बार लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है. पहाड़ी मंदिर के प्रवेश द्वार भी सावन माह में बदल दी जाती है, लाखों श्रद्धालुओं दाहिने द्वार से प्रवेश कराए जाते है. निकासी द्वार मंदिर के मुख्य मंदिर की ओर निकाले जाते है.

 

यहां से श्रद्धालु हर हर महादेव, बोलबम के जयकारे लगाते हुए बाहर निकलते है. पहाड़ी मंदिर में भक्त कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं बाबा भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक और जल अर्पण करेंगे और नौकरी पेशा, रोजी रोजगार की कामना करेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही