Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः चार हजार की आबादी के समक्ष पेयजल की घोर समस्या

Rehan Ahamad Ranchi: राजधानी में प्रचंड गर्मी का एहसास हर दिन बढ़ कर करीब आ रहा है. बढ़ी गर्मी में पेय जलसंकट की क्या स्थिति है. इसकी पड़ताल दैनिक शुभम संदेश के संवाददाता ने की. इस दौरान शहर के कई मुहल्लों, कॉलोनी एवं अपार्टमेंट्स की स्थिति का जायजा लिया गया. हरमू वीवीआईपी रोड यामहा शोरूम के ठीक बगल में करीब 4000 की आबादी रहती है. लोगों ने कहा कि यह क्षेत्र पुरानी रांची में आता है. लेकिन यहां इस क्षेत्र में सप्लाई पानी का कनेक्शन भी नहीं दिया गया है. 15 अप्रैल से हम लोगों के घर-घर का बोरिंग सूख गया है. पानी की भारी परेशानी हो गई है. क्षेत्र के श्यामल घोष ने कहा कि क्षेत्र में पूर्व वार्ड पार्षद की ओर से मिनी एचवाईडीटी पूर्व में ही लगाया गया था. जिससे पानी मिल रहा है. अगर इस समय यह मिनी एचवाईडीटी नहीं होता तो हम लोग प्यासे ही मर जाते. नगर निगम को इस ओर सप्लाई पानी का कनेक्शन देने की सख्त जरूरत है. इसे पढ़ें- चुनाव">https://lagatar.in/election-commission-did-not-have-the-courage-to-send-notice-to-pm-modi-supriyo/">चुनाव

आयोग को हिम्मत नहीं हुई की पीएम मोदी को भेजे नोटिस- सुप्रियो

वार्ड 21 में 40 मिनी एचवाईडीटी, आधे में सप्लाई पानी का कनेक्शन पर पानी नहीं : एहतेशाम

वार्ड 21 स्थित पुरानी रांची के पूर्व पार्षद मो एहतेशाम ने कहा कि क्षेत्र के आधे हिस्से में सप्लाई पानी का कनेक्शन है. लेकिन पानी नहीं के समान आता है. कभी आता है, तो कभी नहीं. क्षेत्र में 40 मिनी एचवाईडीटी है, लोगों की पानी की कमी इसी से दूर की जाती है. यदि पूरे क्षेत्र में सप्लाई पानी का कनेक्शन बिछा दिया जाये तो लोगों को गर्मी में भी पानी की किल्लत नहीं होगी. किंतु इस ओर कहने पर भी विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जाता है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mother-of-a-child-absconding-with-her-lover/">हजारीबाग

: प्रेमी संग एक बच्चे की मां फरार

हरमू के पूरे क्षेत्र में सप्लाई पानी बिछ जाये तो मिलेगी राहत : समीर

हरमू कॉलोनी निवासी समीर कुमार ने कहा कि सप्लाई पानी का कनेक्शन अबतक नहीं मिला है. अभी घर के बोरिंग से काम चल रहा है. ऐसे घर के पास ही मिनी एचवाईडीटी लगा है. पानी की कमी होने पर वहां से भी पानी भर कर ले आते हैं. ऐसे सप्लाई पानी का कनेक्शन छुटे क्षेत्रों में पूरा कर दिया जाने से बहुत हद तक राहत मिलेगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही