Search

 
 
 

रांची : सुतियांबे मुड़हर पहाड़ बचाओ जनसभा में शामिल हुए हजारों आदिवासी

 
Ranchi : सुतियांबे मुड़हर पहाड़ बचाओ के बैनर तले रविवार को पिठौरिया में सुतियांबे मुड़हर पहाड़ पर हजारों की संख्या आदिवासी जुटे हैं. ये सभी सुतियांबे पहाड़ के पास जमीन पर अवैध दखल खिलाफ जुटे हैं. वहां मौजूद आदिवासियों ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति पूजक हैं. पहाड़,नदी,तालाब,पेड़ पौधा,पशु पक्षी,जल, जंगल और जमीन की पूजा करते हैं. आज आदिवासियों का अस्तित्व, पहचान खत्म किये जा रहे हैं. संयोजक लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा कि देश के आदिवासी इलाकों में धार्मिक जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास हो रहा है. इसे रोकने के लिए देश के आदिवासी समाज को एकजुट होना होगा. आज आदिवासी समाज के धार्मिक सांस्कृतिक विरासत को बचाने की जरूरत है. कहा कि आने वाले समय में आदिवासियों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा. इसे बचाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-bjp-makes-a-lot-of-noise-but-it-does-not-have-the-courage-to-change-the-constitution/">राहुल

गांधी ने कहा, भाजपा शोर बहुत मचाती  है, लेकिन उसमें संविधान बदलने का साहस नहीं है…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही