Search

 
 
 

रांची : भारतीय सेना के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा

 
Ranchi: रांची में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह यात्रा भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों और पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई के समर्थन में निकाली गई थी. इसे भी पढ़ें -PAK">https://lagatar.in/pak-attacked-36-places-with-turkish-drones-they-were-shot-down/">PAK

ने 36 स्थानों पर तुर्की के ड्रोन से हमला किया, मार गिराये गये…
सेना के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए निकाली गई यात्रा
केशव महतो कमलेश ने कहा कि भारतीय सेना ने हमेशा से अपने शौर्य और साहस के द्वारा पूरी दुनिया में अपनी एक पहचान कायम की है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को प्रोत्साहित करने वाले देश या व्यक्ति के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई के हम समर्थक हैं.
शहीद सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि
पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि भारतीय सेना की कार्रवाई से देशवासियों के बीच उत्साह का माहौल है और तिरंगा यात्रा सेना के साथ अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए निकाली गई है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि हम देश और सेना के साथ हैं बिना किसी भेदभाव के.
कार्यक्रम में शामिल हुए कई कांग्रेस नेता
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचु, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, ममता देवी, जयशंकर पाठक और कई अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए. इस अवसर पर शहीद सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/in-jharkhand-more-people-die-from-snake-bites-than-dog-bites/">झारखंड

में कुत्ता काटने से ज्यादा सांप काटने से होती है मौत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही