Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : प्रताड़ना से तंग पत्नी ने कर दी अपने पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi : रातू में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. वहीं पुलिस से बचने के लिए वट-सावित्री पूजा की खरीदारी करने चली गई. इस बात का खुलासा खुद महिला ने पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान किया है. पुलिस ने बुधवार को जमीन कारोबारी अनिरुद्ध साही उर्फ राजकुमार की हत्या करने के आरोप में उसकी पत्नी सोनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही जिस दाउली से हत्या की गयी, पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है. इसे भी पढ़ें - पुलिस">https://lagatar.in/innocent-suraj-remained-in-jail-for-19-months-due-to-negligence-police-court-acquitted-real-accused-is-still-absconding/">पुलिस

की लापरवाही से 19 महीने जेल में रहा बेकसूर सूरज, कोर्ट ने किया बरी, असली आरोपी अब तक फरार

शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था पति

सोनी ने पुलिस को बयान दिया है कि शादी के बाद से ही वह उसे प्रताड़ित करने लगा था. आए दिन मारपीट करता था. बीते 16 मई की रात को भी विवाद हुआ था. राजकुमार ने सोनी के साथ मारपीट की थी. जिस वजह से गुस्से में आकर सोनी ने दाउली से राजकुमार पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस का कहना है कि सोनी को कल को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.एफएसएल की टीम ने दाउल से फिंगर प्रिंट का नमूना लिया है. इसे भी पढ़ें - Breaking">https://lagatar.in/hc-lifts-ban-on-passing-maps-from-corporation-and-rrda/">Breaking

: हाईकोर्ट ने निगम और RRDA से नक्शा पास करने पर लगायी रोक हटायी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही