Search

 
 
 

रांची: पेयजल संकट से निपटने के लिए रोज हो रही चापानलों की मरम्मत

 
Ranchi: बढ़ती गर्मी के मद्देनज़र रांची जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए सक्रिय हो गया है. जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर प्रतिदिन विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापानलों की मरम्मत कराई जा रही है, ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या न हो.

कई पंचायतों में चापानलों की मरम्मत

आज सोनाहातु प्रखंड के हेसाडीह, हरिन पंचायत, राहे प्रखंड के डोकद, सहेदा और हरातु पंचायतों में कई चापानलों की मरम्मती कराई गई. यह पहल गर्मी के मौसम में जल संकट को कम करने के उद्देश्य से की जा रही है. वहीं जिला प्रशासन की जल संकट समाधान योजना के तहत अबुआ साथी के टोल-फ्री नंबर 9430328080 पर जोन्हा चटी से मो. सरफराज अहमद ने पानी की आपूर्ति बंद होने की शिकायत दर्ज कराई थी. प्रशासन ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नलों में पानी की सप्लाई बहाल कराई. शिकायत का त्वरित समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन की सराहना की. इसे भी पढ़ें – इलाहाबाद">https://lagatar.in/supreme-court-stays-allahabad-high-courts-controversial-order-breaking-the-string-of-a-pyjama-touching-the-chest-is-not-rape/">इलाहाबाद

हाईकोर्ट के विवादित आदेश “पजामे का नाड़ा तोड़ना, सीने को पकड़ना दुष्कर्म नहीं” पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही