Search

रांची: जिला प्रशासन में लंबे समय से जमे 202 कर्मियों का हुआ तबादला

Ranchi : रांची जिला प्रशासन में लंबे समय से जमे 202 कर्मचारियों का डीसी राहुल सिन्हा ने शुक्रवार को तबादला कर दिया. यह तबादला बीते 18 मई को संपन्न हुए जिला स्थापना समिति की बैठक में लिया गया था. जिन कर्मचारियों का तबादला किया गया है, उनमें कार्यालय अधीक्षक, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक और राजस्व उपनिरीक्षक शामिल हैं. इसे भी पढ़ें -निलंबित">https://lagatar.in/hearing-on-advance-bail-suspended-ias-pooja-singhals-husband-abhishek-on-july-5/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक की अग्रिम बेल पर 5 जुलाई को सुनवाई

3 जुलाई तक हर हाल में देना है नई जगह पर योगदान

डीसी ने आदेश में कहा है, जिन कर्मियों का तबादला हुआ है, उनके संबंधित कार्यालय प्रधान कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त कार्यालय में योगदान देने के लिए तीन जुलाई तक प्रभार मुक्त करें. इन कर्मियों का जुलाई महीने का वेतन भुगतान नयी पोस्टिंग वाले ऑफिस से होगा.

जानें किन-किन कर्मचारी का हुआ है तबादला

राजस्व उपनिरीक्षक- 77 निम्न वर्गीय लिपिक- 38 उच्च वर्गीय लिपिक- 43 प्रधान लिपिक- 32 कार्यालय अधीक्षक - 12 इसे भी पढ़ें -जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/infiltration-bid-foiled-in-jammu-and-kashmir-four-terrorists-killed-by-security-forces/">जम्मू-कश्मीर

में घुसपैठ की कोशिश विफल, सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादी मार गिराये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp