Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: आर्चडायसिस में मदर टेरेसा को दी गई श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची आर्चडायसिस में रविवार को 23 वें सामान्य रविवार का मिस्सा किया गया. मिस्सा के मुख्य अनुष्ठाता आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो थे. अवसर पर मिस्सा संचालन में मदर टेरेसा सिस्टर्स ने मुख्य भूमिका निभाई. क्योंकि आज कैथोलिक समाज मदर टेरेसा के पुण्यतिथि मना रहा था. मदर टेरेसा एक महान समाज सेविका के साथ ही करुणा की प्रतिमूर्ति और महान टीचर भी थीं. उनके स्मरण में रविवार को मिस्सा डरो मत, देखो तुम्हारा ईश्वर आ रहा है, विषय पर किया गया. ईश्वर की आज्ञा का पालन करें. ईश्वर ने कहा था, अगर तुम मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे तो मैं तुम्हारा रहूंगा और तुम्हारी रक्षा करूंगा. इसे भी पढ़ें - गम्हरिया">https://lagatar.in/action-ordered-against-accountant-seeking-bribe-from-sahiyas-for-honorarium-of-gamharia-block/">गम्हरिया

प्रखंड की मानदेय देने के लिए सहियाओं से घूस मांगने वाले अकाउंटेंट के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

ईश्वर न्यायी हैं - आर्च बिशप

आर्च बिशप ने संदेश देते हुए कहा कि आज के पाठों में हमें बहुत सारी शिक्षाएं मिलती हैं. पहली शिक्षा है कि ईश्वर न्यायी हैं. और पाप या अधर्म करने वालों को दंड देता है. दूसरी शिक्षा है - सच्चे हृदय से पश्चाताप करने वालों को ईश्वर क्षमा करता है और अपना प्यार दिखाता है. तीसरी शिक्षा हमें यह मिलती है कि ईश्वर न्यायी के साथ-साथ करुणा पूर्ण है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/missa1-600x400.jpg"

alt="रांची: आर्चडायसिस में मदर टेरेसा को दी गई श्रद्धांजलि" width="600" height="400" />

हम सब ईश्वर की संतान हैं - आर्चबिशप

समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए. हम अमीर-गरीबों को अलग-अलग दृष्टि से देखते हैं. अमीरों का आदर सत्कार करते हैं. गरीबों को तुच्छ समझते हैं. हम परिवार और समुदाय, समाज, जाति, धर्म, शिक्षित-अशिक्षित आदि का पक्षपात करते हैं. हमारे विचार, व्यवहार और निर्णय भी पक्षपात हो जाते हैं. हमें हमारे मन से ऐसी प्रवृत्ति को निकालना है. हम सब के साथ समानता पूर्वक व्यवहार करें. इस बात को याद रखते हुए की सभी ईश्वर की संतान हैं. इसे भी पढ़ें - चिराग">https://lagatar.in/chirag-again-did-a-verbal-attack-on-cm-nitish/">चिराग

ने फिर किया सीएम नीतीश पर जुबानी हमला, JDU विधायक की हरकत पर कही ये बात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही