Search

 
 
 

रांची: गहनों से भरा बैग लूटकर भागे बाइक सवार दो युवक, पुलिस मौके पर पहुंची

Ranchi: जिला के अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखर इलाके में शुक्रवार को एक जेवर दुकान में लूट की घटना सामने आई है. गोंदलीपोखर स्थित रूबी ज्वेलर्स नामक दुकान से गहनों से भरा एक बैग लेकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए.
 

Ranchi: जिला के अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखर इलाके में शुक्रवार को एक जेवर दुकान में लूट की घटना सामने आई है. गोंदलीपोखर स्थित रूबी ज्वेलर्स नामक दुकान से गहनों से भरा एक बैग लेकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, यह घटना दिनदहाड़े गोंदलीपोखर चौक के पास हुई. 

 

बताया जा रहा है कि रूबी ज्वेलर्स के मालिक जब दुकान में थे, तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और मौका पाकर गहनों से भरा बैग लेकर तेजी से भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस बल तत्काल घटनास्थल गोंदलीपोखर पहुंचा है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार हुए बाइक सवार युवकों की पहचान और धरपकड़ के प्रयास कर रही है. लूटे गए गहनों की कुल कीमत का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है. पुलिस ने बताया कि वे जल्द ही अपराधियों को पकड़ने और लूटे गए जेवर की बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही