Search

 
 
 

रांची : दो बाइकों में सीधी टक्कर, 2 की मौत,2 घायल

 

Ranchi : राहे ओपी क्षेत्र के इचाहातु गांव के समीप सिल्ली-राहे सड़क पर दो मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटनास्थल पर 2 लोगों की मौत

मोटरसाइकिल सवार पोगड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित कुमार तथा ठुगंरुडीह  गांव निवासी 30 वर्षीय रोबिन महतो की मौत हो गयी है. गम्भीर रूप से घायल 6 वर्षीय जयराम महतो और गोपाल महतो है. जयराम को सिंगपुर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया गया है. जब कि गोपाल महतो का इलाज सिंगपुर अस्पताल में हो रहा है.

हेलमेट नहीं पहने के वजह से हुई मौत

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी राहे पुलिस को दी. सूचना मिलते ही राहे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार रोबिन अपने भाई ओर बेटा को लेकर सिल्ली की ओर जा रहा था. तभी अंकित कुमार पोगड़ा दूसरी ओर से आ रहा था.  दोनों बाइक काफी तेज रफ्तार में चल रही थी.जिसे अनियंत्रित होकर टक्कर हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया की टक्कर होने के बाद बाइकसवार लोग सर के बल सड़क पर गिर गये. किसी ने हेलमेट नहीं पहना था. इसलिए दोनों की मौत हो गयी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही