Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सड़क हादसे में 6 माह का बच्चा समेत दो की मौत

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सदर थाना क्षेत्र स्थित बूटी मोड के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी. मरने वाले में एक छह माह का बच्चा भी शामिल है. मरने वाले की पहचान लुभान और उसकी बहन निकिता के रुप में हुई है. जबकि बच्चे की दादी गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है. इसे भी पढ़ें - यूपी">https://lagatar.in/up-election-akhilesh-yadav-needs-money-from-the-commission-to-contest-elections-said-bjp-is-far-ahead-of-us-in-digital-infrastructure/">यूपी

इलेक्शन : अखिलेश यादव को चाहिए चुनाव लड़ने के लिए आयोग से पैसा, कहा, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भाजपा हमसे कहीं आगे…

 रजरप्पा से रांची आ रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक रांची लेक रोड के रहने वाले विनय वर्मा का पूरा परिवार दो बाइक पर सवार हो कर रजरप्पा स्थित माता के मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था. एक बाइक पर विनय वर्मा दोनों बच्चे छह माह का बेटा लुभान और बेटी निकिता और उनकी दादी बैठी हुई थी. जबकि दूसरी बाइक पर विनय वर्मा की पत्नी और उनका एक रिश्तेदार. इसी बीच बूटी मोड़ से आगे बढ़ने पर विनय वर्मा की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इसकी वजह से दोनों बच्चे सड़क पर गिर पड़े. इसी बीच तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने दोनों बच्चों और उनकी दादी को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए, आनन-फानन में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही छह माह के लुभान और उसकी बहन निकिता की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें - PLFI">https://lagatar.in/plfis-sub-zonal-commander-asked-for-a-levy-of-five-lakh-rupees-from-the-retired-soldier/">PLFI

के सबजोनल कमांडर ने रिटायर्ड सैनिक से मांगी पांच लाख रुपये की लेवी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही