Search

 
 
 

रांची : रातू के मिलन चौक से दो नाबालिग बहनें रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन परेशान

राजधानी रांची से बच्चों के लापता होने का मामला थम नहीं रहा है. ताजा मामला रातु थाना क्षेत्र के गोकुलधाम चटकपुर मिलन चौक का है. यहां से 8 फरवरी को दो बहनें लापता हो गई हैं. लापता बच्चियों की उम्र क्रमशः 16 और 12 साल है. दो बच्चियों के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है.
 

Ranchi :  राजधानी रांची से बच्चों के लापता होने का मामला थम नहीं रहा है. ताजा मामला रातु थाना क्षेत्र के गोकुलधाम चटकपुर मिलन चौक का है. यहां से 8 फरवरी को दो बहनें लापता हो गई हैं.

 

लापता बच्चियों की उम्र क्रमशः 16 और 12 साल है. दो बच्चियों के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. 

 

दुकान जाने के लिए घर से निकली थी दोनों बहनें

जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी को दोनों बहनें दुकान जाने के लिए घर से निकली थी. लेकिन वापस नहीं लौटी. तब परिजनों को उनकी चिंता हुई. परिजन सबसे पहले दुकान में पहुंचे. 

 

फिर रिश्तेदारों, दोस्तों के घरों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की. लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद पिता ने रातु थाना में बच्चियों की गुमशुदगी को लेकर लिखित आवेदन दिया है. 

 

अक्टूबर में ही नानी घर से आई थी रांची

पिता सुजीत शर्मा ने बताया कि दोनों अक्टूबर 2025 में अपने नानी घर, जो बिहार के जहानाबाद में है, से रातु आई थी. एक बच्ची क्लास 5 में पढ़ती है. जबकि दूसरी ने 2025 में मैट्रिक पास किया है. 

 

एक साथ दो बच्चियों के लापता होने की वजह से उनका परिवार खौफजदा है. आस-पड़ोस और स्थानीय लोग भी इस घटना से दहशत में हैं. स्थानीय लोगों ने लगातार से बात करते हुए पुलिस से आग्रह किया है कि वह दोनों बच्चियों को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करे. 

 

इस बीच पुलिस ने दोनों बच्चियों की तालाश शुरू कर दी है. पुलिस मिलन चौके और उसके आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही