Search

रांची : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत

Ranchi:  राजधानी रांची के रातु इलाके में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई. यह मामला पंडरा गांव का है, जहां दो लोग तलाब में नहाने गए थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ. बताया जाता है कि ये लोग नहाने के क्रम में तलाब में तैर रहे थे. उसी दौरान ये लोग तलाब में डूब गए और उनकी मौत हो गई. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp