Search

 
 
 

रांची: अंडर-19 बालक व बालिका क्रिकेट ओपन ट्रायल 12 को

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से “खेलो झारखंड” कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक एवं बालिका क्रिकेट ओपन ट्रायल का आयोजन 12 नवंबर 2025 को किया जाएगा.
 

Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से “खेलो झारखंड” कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक एवं बालिका क्रिकेट ओपन ट्रायल का आयोजन 12 नवंबर 2025 को किया जाएगा.

 

यह ट्रायल साउथ रेलवे कॉलोनी मैदान, चुटिया, रांची में सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा. चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा.

 

बालक वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 9 दिसंबर तक हरियाणा (रोहतक) में होगी. बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 1 से 6 जनवरी तक मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी.


ट्रायल से जुड़ी मुख्य बातें

  • खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2007 या उसके बाद का होना चाहिए.
  • सरकारी और निजी स्कूलों दोनों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं.
  • ट्रायल के लिए एलिजिबिलिटी फॉर्म पर फोटो और प्रधानाध्यापक या प्रभारी का हस्ताक्षर होना जरूरी है.
  • फॉर्म जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय या जिला क्रिकेट संघ से प्राप्त किया जा सकता है.
  • खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा का अंकपत्र और बोनाफाइड प्रमाण पत्र साथ लाना होगा.
  • रिपोर्टिंग और रजिस्ट्रेशन 12 नवंबर की सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक ही होगी. इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा.
  • ट्रायल लेदर बॉल से लिया जाएगा.
  • खिलाड़ियों को अपना क्रिकेट किट और सफेद यूनिफॉर्म (व्हाइट ड्रेस) पहनकर आना होगा.

अधिक जानकारी के लिए क्रिकेट प्रशिक्षक सह संयोजक चंद्रदेव सिंह (मो. 8789843533) से संपर्क किया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही